फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नर्सिंगहोम सील, आठ को नोटिस जारी, अवैध रूप से क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब निशाने पर

Wed, 05 Jul 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नर्सिंग होम पर सील लगाने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना। प्रभारी चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने पुलिसबल के साथ कस्बे के सभी नर्सिंगहोम, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक  अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। टीम ने कागजात पूरे न पाए जाने पर एक नर्सिंगहोम को सील कर दिया, जबकि आठ चिकित्सकों को नोटिस जारी किए। 
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों और प्रशासन के निर्देशों पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे छापेमारी अभियान चलाया। इसकी सूचना मिलते ही कस्बे के चिकित्सकों और झोलाछाप चिकित्सकों में अफरातफरी मच गई। अवैध रूप से नर्सिंगहोम और क्लीनिक चलाने वाले अपने क्लीनिक बंद कर भाग निकले। टीम ने भारत टाकिज सिनेमा के पास शिवम नर्सिंगहोम पर छापा मारा। नर्सिंगहोम की संचालिका सुमन चौधरी से आवश्यक कागजात मांगे, तो वे नहीं मिल पाए। जिस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नर्सिंगहोम को सील कर दिया।

इसके अलावा कागजात पूरे न मिलने पर और क्लीनिक बंद कर भागने वाले डॉ. ओमपाल, अरविंद बंगाली, कमल नर्सिंगहोम के डॉ. आबाद, अब्दुल कय्यूम, शिफा क्लीनिक के डॉ. शमशाद मिर्जा, चांदनी क्लीनिक के डॉ. डीके तथा रॉयल पैथोलॉजी लैब सहित आठ चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


क्लीनिक बंद कर भागने वाले चिकित्सकों के क्लीनिकों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इसके अलावा टीम ने कस्बे के सभी क्लीनिक, पॉली क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर भी छापामारी की। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रैक्टिस संबंधी प्रमाणपत्र न देने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी रोजाना चलेगी। मौके पर टीम में डॉ. विकास मलिक, शशांक त्यागी, हरवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

फर्जी डिग्री वाले डॉक्टरों के खिलाफ अभियान
जानसठ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में क्लीनिक खोले बैठे फर्जी डिग्री वाले डॉक्टरों के खिलाफ डीएम के आदेश पर अभियान चलाया गया। जिसमें सीएचसी प्रभारी ने टीम के साथ आधा दर्जन डॉक्टरों के यहां छापामारी कर रजिस्ट्रेशन की जांच की। कस्बे के एक व्यक्ति ने डीएम को फैक्स भेजकर कस्बे में फर्जी डिग्री लेकर क्लीनिक चलाने की शिकायत की थी। डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे।

सीएमओ के आदेश पर जानसठ सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार ने टीम में समीर भटनागर, मेहरबान और पुलिस बल को साथ लेकर नगर के डॉक्टरों के यहां छापामारी कर आधा दर्जन डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन चेक किए। कई डॉक्टरों के क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त मिली। डॉक्टर अजय कुमार ने सभी डॉक्टरों को तीन सप्ताह में अपने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए समय दिया। तीन सप्ताह के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें