फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर युद्ध स्तर पर काम शुरू, पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगाई रोक 

Wed, 05 Jul 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ मेले की व्यवस्था में जुटे पुलिस प्रशासन ने विभागों के कर्मचारियों को बुलवाकर व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले कामों को जल्दी शुुरू करने के लिए कहा है। पुरकाजी से भंगेला तक 214 सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है। बझेड़ी से लेकर वहलना चौक तक अतिरिक्त ऐहतियात बरतने को कहा गया है। रास्ते में पड़ने वाले दूसरे समुदाय के जिम्मेदार लोगों से मिलकर मेले में सहयोग देने को कहा गया है।
विज्ञापन


मेले के लिए विभाग ने छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दस जुलाई से जनपद में भोलों का आना शुुरू हो जाएगा। इसके लिए पूरा पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में कई विभागों के अधिकारियों को बुलवाकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बझेड़ी से लेकर वहलना चौक तक अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एहतियातन ज्यादा कैमरे और फोर्स लगाने की बात कही।

सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा से कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले दूसरे समुदाय के जिम्मेदार लोगों से मिलकर सहयोग करने की बात करने को कहा। कच्ची सड़क के अलावा रुड़की रोड पर बामनहेरी पुल सेे शिवचौक तक बेरिकेडिंग करने की बात एसपी ने कही है। अस्पताल तिराहे को अतिसुरक्षा में लेने के निर्देश दिए हैं। डीजे वालों की बैठक कर उन्हें शासन के आदेशों से अवगत कराने की बात कही है। पुलिस विभाग ने कांवड़ मेला समाप्त होने तक विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। 
विज्ञापन


पांच हजार कर्मचारी  करेंगे मेले की सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मेले के नोडल अधिकारी एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि अर्द्धसैनिक  बल, पीएसी, सिविल पुलिस के अलावा होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित 5000 पुलिसकर्मी मेले की सुरक्षा की कमान थामेंगे। एसपी से लेकर सिपाही तक हर पल ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सभी को उनकी ड्यूटी का आवंटन किया जा रहा है। बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ आदि जनपदों से फोर्स मंगाया जा रहा है। मेले की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। हर वर्ष से ज्यादा फोर्स इस बार मेले की सुरक्षा को लेकर तैनात किया जा रहा है। बताया कि व्यवस्था के अनुसार फोर्स को बढ़ाया भी जा सकता है। 

एसएसपी ने बदले 18 पुलिसकर्मियों के थाने
मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों के तबादलों का सिलसिला लागातार जारी है। बुधवार को कप्तान ने 18 पुरुष और महिला पुलिस वालों के थाने बदल दिए। वहीं, दूसरी और मंडी सीओ को सीओ सिटी का चार्ज दिया गया है।

एसएसपी अनंत देव ने पूरे जनपद की पुलिस को इधर से उधर कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को कप्तान ने पुलिस लाइन, चरथावल, शाहपुर आदि थानों से 18 महिला-पुुरुष कर्मियों को दूसरे थानों के लिए चलता कर दिया। कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर तबादलों पर जाने वालों को तुरंत रवानगी के लिए कहा गया है। उधर, सीओ सिटी तेजवीर सिंह के आगरा के लिए रवानगी करा देने के बाद मंडी सीओ ट्रेनी आईपीएस मणीलाल पाटीदार को सीओ सिटी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें