फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गालिबपुर से खोकनी तक बनेगी नई सड़क, 1.03 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
- डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत
विज्ञापन


- लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। गालिबपुर से खोकनी तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड़ तीन लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
सड़क का निर्माण होने से गालिबपुर और खोकनी के बीच आवागमन करने वाले ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। अभी तक इस मार्ग पर आवागमन में होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नई सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों का सफर अधिक सुगम होगा और आसपास के गांवों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्ग तैयार होने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें