फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
शहर के खालापार इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में आरफी का इमामबाड़ा के बाहर रखे ट्रांसफॉर्मर में देर रात आग लग गई। आग से वहीं खड़ी एक कार, इमामबाड़े के पंखे व अन्य सामान भी जल गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार स्थित आरफी का इमामबाड़ा के बाहर विद्युत विभाग का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे अचानक उक्त ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर से निकलती चिंगारियों ने इमामबाड़े के बाहर सड़क किनारे पास ही खड़ी एक आई-10 कार को भी चपेट में ले लिया। कार से उठती आग की लपटें इमामबाड़े के अंदर तक जा पहुंचीं। सूचना मिलते ही दमकल की टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग में कार, इमामबाड़े के पंखे व अन्य सामान जल गया। शनिवार सुबह पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें