फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शराब पीकर हुआ झगड़ा, सिर में रॉड मारकर दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। क्षेत्र के गांव अथाई गांव में अनुसूचित जाति के युवक मोहन उर्फ मोना (27) व बुद्धन में शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया। तब गुस्साए बुद्धन ने लोहे की रॉड मारकर व ईंट से सिर कूचकर दोस्त की हत्या कर दी। शव को घसीटकर तालाब में फेंकने के लिए ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अथाई में बुधवार रात मोहन उर्फ मोना अपने दोस्त बुद्धन के साथ उसके घर में शराब पी रहा था। देर रात दोनों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज के बाद झगड़ा हो गया। तब गुस्साए बुद्धन ने घर में रखी लोहे की रॉड उठा कर पीछे से उसके सिर में मार दी। इसके बाद घायल होकर गिरे मोहन के सिर में हमलावर ने ईंट से प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद बुद्धन मृतक के शव को घसीटकर कुछ दूर तालाब में फेंकने के लिए ले जाने लगा। इसी बीच उधर पहुुंचे ग्रामीणों को देखकर वह शव रास्ते में छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। भोपा थाना पुलिस ने पहुंच कर शव मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने रात में चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उधर, मृतक के भाई मिंटू ने बुद्धन पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। शराब पीकर दोनों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें