फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेत में किसान का गोली लगा शव मिला

विज्ञापन
मृतक किसान रविंद्र का फाइल फोटो2 पुरकाजी के गांव नूरनगर में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामी
विज्ञापन
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी किसान रविंद्र गुर्जर (42) का गोली लगा शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

गांव नूरनगर निवासी किसान रविंद्र गुर्जर सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने खेत पर गए थे। वह कुछ देर खेत पर काम कर रहे मजदूरों से बात करके पास ही दूसरे खेत पर चले गए थे। उसी दौरान खेत पर काम कर रहे मजदूरों को फायर की आवाज सुनाई दी।
मजदूरों ने जाकर देखा तो किसान का शव वहां पड़ा हुआ था। उनके सीने में गोली लगी थी। कुछ ही दूरी पर एक तमंचा भी पड़ा था। मजदूरों ने मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन और वहां मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूर पड़े तमंचे को कब्जे में ले लिया। करीब दो घंटे बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आस पास क्षेत्र की जांच की। मृतक के बड़े भाई नरेंद्र ने तहरीर देकर पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मृतक का 17 वर्ष का एक बेटा व 13 वर्ष की एक बेटी है।
सीओ सदर देवव्रत वाजपेई का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें