भोपा (मुजफ्फरनगर)। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भोपा थाने में तैनात सिपाही नवीन को लाइन हाजिर कर दिया। उस पर पुलिस की गोपनीय सूचनाएं लीक करने का आरोप है। एसएसपी ने जांच भी शुरू कराई है। एसएसपी ने बताया कि भोपा थाने में तैनात सिपाही की शिकायतें मिल रही थी। उनके आधार पर उसको लाइन हाजिर किया गया है। उसकी जांच भी कराई जा रही है। थाना प्रभारी से उसके बारे में जानकारी भी मांगी गई है। संवाद