फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवक ने ब्लेड से काटी अपनी गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
नशेड़ी युवक ने ब्लेड से काटी अपनी गर्दन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे नशेड़ी युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट डाली। लहूलुहान युवक को तत्काल पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भोपा रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे शनिवार दोपहर एक युवक ने नशे में धुत होकर ब्लेड से अपनी ही गर्दन काट डाली। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को रोकने का प्रयास किया, तो उसने ब्लेड से उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। गर्दन कटने से युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिसकी सूचना पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि घायल युवक की पहचान मोहल्ला लद्दावाला निवासी परवेज के रूप में हुई, जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें