फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रोड पर दुकानों में हुई तोड़फोड़ आगजनी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर दुकानों में हुई तोड़फोड़ आगजनी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर की दोपहर हुए उपद्रव में बुधवार को मेरठ रोड पर दुकानों में हुई तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में यह मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रहमतनगर निवासी नासिर, अमीर आलम व राशिद ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी मेरठ रोड पर फूलों की दुकानें हैं। मोहल्ला खालापार निवासी आसिफ खान की मोबाइल शॉप है। वहीं, खालापार के ही फुलकान अली व रशीद अहमद की कारें दुकानें के पीछे स्थित खाली प्लाट में खड़ी थी। सभी लोगों की ओर से मुख्य वादी नासिर ने तहरीर देकर बताया कि उपद्रवियों ने 20 दिसंबर की दोपहर दुकानों में तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी। वहीं, दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लाट में खड़ी दोनों कारों को भी आग लगा दी गई। इस पूरी वारदात में कई लाख का नुकसान सभी का होना बताया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच के लिए एफआईआर कॉपी एसआईटी के सुपुर्द कर दी है। इसे मिलाकर सीएए उपद्रव के मामले में दर्ज हुए मुकदमों की कुल संख्या 46 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें