संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान ने गुर्जर समाज के लोगों से शामली में होने वाली सर्व समाज की महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।
मोहल्ला सैनी नगर गुर्जर कॉलोनी में प्रदीप विकल के आवास पर आयोजित गुर्जर समाज की पंचायत में मनीष चौहान ने कहा कि 6 अगस्त को शामली के डुंडूखेड़ा में सर्व समाज की महापंचायत रखी गई है। इसमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, शामली जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर चल रही रस्साकसी को लेकर निर्णय किया जाएगा। उन्होंने गुर्जर समाज से बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख पति गौतम सिंह, प्रवीण मोचडी, सुुंदर प्रधान, गन्ना समिति चेयरमैन ओमवीर सिंह, रामवीर सिंह, वीरेंद्र खारी, प्रहलाद राणा, अमित कसाना, मोहित नागर, प्रवीण प्रधान, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, सूबे सिंह राणा मौजूद रहे।