संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक ली। कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर एक पंचायत का आयोजन सात अक्तूबर को जीआईसी मैदान में किया जाएगा।
पंचायत को किसान बचाओ देश बचाओ का नारा दिया गया। 22 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को सौंपा जाएगा। उन्होंने पंचायत में कार्यकर्ता व किसानों से ट्रैक्टरों सहित भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
रामपुर तिराहा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन के सभी पदाधिकारी बैठक में पहुंचे। पंचायत में हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे। कहा कि यदि बिजनौर के वन विभाग अधिकारी फर्जी रिपोर्ट वापस नहीं लेते तो एक साथ एक दिन में लखनऊ, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर में धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।
पवन त्यागी, निखिल चौधरी, महबूब बालियान, अंकित गुर्जर, सोनू चौधरी, विजय लक्ष्मी, रंजनी शर्मा, नीटू त्यागी, इस्राइल आदि मौजूद रहे।