फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अंकित का बी वारंट बना, पलवल जेल से आज कोर्ट में लाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने मांडी निवासी अंकित बालियान के बी वारंट कोर्ट से लेने के बाद पलवल जेल में दाखिल करा दिया। मंगलवार (आज) उसे पलवल जेल से लाकर वहां की पुलिस यहां कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने एक मजदूर की हत्या व बारह मजदूरों को बंधक बनाकर यातनाएं देने के मामले में वारंट बनवाया है।
विज्ञापन




तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी की दोना फैक्टरी के मालिक मांडी निवासी अंकित बालियान हरियाणा के जिला पलवल की जेल में बंद है। वहां से उसे यहां कोर्ट में पेश कराने के लिए तितावी पुलिस ने प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस ने एक मजदूर की हत्या व बारह मजदूरों को बंधक बनाकर यातनाएं देने के मामले में उसका बी वारंट बनवाया है, जिन्हें पलवल जेल में दाखिल कराया गया है।
आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए मंगलवार की तारीख लगी है। उसे पलवल जेल से दोनों मामलों में सुनवाई के लिए लाया जाएगा।
आरोपी को पलवल जेल से कोर्ट में पेश कराने के लिए बी वारंट जेल में दाखिल कराए गए हैं। इसके अलावा पलवल जिले की पुलिस लाइन, एसएसपी के यहां भी वारंट की कॉपी सूचना के लिए पहुंचाई गई है। - विश्वजीत सिंह, सीओ फुगाना
विज्ञापन





ये था मामला



मांडी निवासी अंकित बालियान की फैक्टरी में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, यूपी, मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले मजदूरों को बंधक बनाया था। मारपीट करते हुए भूखा रखकर उनसे काम कराया जा रहा था। राजस्थान निवासी मजदूर विक्रम किसी तरह भाग कर तितावी थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने श्रम विभाग की टीम की मदद से मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था। फैक्टरी मालिक के पिता प्रदीप बालियान, सुपरवाइजर बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा व फैक्टरी में मजदूरों को लाने का काम करने वाले मांडी निवासी रबित को गिरफ्तार किया था। मजदूरों को उनके घर भिजवाया जा चुका है। फैक्टरी मालिक को हरियाणा के पलवल जिले के होडल थाना पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा था। पुलिस ने उसे पिछले साल सितंबर माह में मृत मिले एक मजदूर अर्जुन की हत्या व बारह मजदूरों को बंधक बनाने के मामले में आरोपी बनाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने उसका बी वारंट बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें