फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली चेयरमैन पर पुलिस ने चार्जशीट लगाई

Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। आखिरकार पुलिस ने खतौली नगर पालिका अध्यक्ष पारस जैन पर शिकंजा कस दिया। एक साल पहले दर्ज हुए फर्जी प्रमाण बनवाने के मामले में पुलिस ने चार्ज शीट लगा दी है। गुरुवार को इंस्पेक्टर खतौली ने आरोप पत्र को सीओ कार्यालय भिजवा दिया है, ताकि वहां से संस्तुति होकर चार्ज शीट को कोर्ट में पेश किया जा सके।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पारस जैन ढाई साल पहले जुलाई 2012 में अध्यक्ष पद पर चुनाव लडे़ थे। चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस नेता हाजी इजहार अहमद ने आरोप लगाया था कि पारस जैन की उम्र कम है, उसने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवा कर चुनाव लड़ा तथा इसके बाद अपने पद का दुरूपयोग करके अभिषेक जैन के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। कांग्रेस नेता ने गत वर्ष न्यायालय के माध्यम से पालिका अध्यक्ष पारस जैन और ईओ एके राय के खिलाफ धोखाधड़ी करके प्रमाण पत्र बनवाने का मुकदमा खतौली कोतवाली में दर्ज कराया था। जिसकी जांच बीते एक साल से की जा रही थी। इस मामले में चार्ज शीट को लेकर पक्ष और विपक्ष के सभासद सक्रिय थे। आखिरकार पुलिस ने बुधवार को इस मामले में चेयरमैन और ईओ के खिलाफ चार्ज शीट लगा दी। इंस्पेक्टर खतौली सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने चेयरमैन और ईओ के खिलाफ चार्ज शीट लगा कर उसे गुरुवार को सीओ कार्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें