फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस पर आत्मदाह की कोशिश

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होने से आहत पिता ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पर अपने ऊपर स्प्रिट डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एलआईयू कर्मियों ने उसे समय रहते पकड़ लिया। पीड़ित चार लोगों पर बेटे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। एसपी क्राइम के निर्देश पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन बाद में कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शहर के कायस्थवाड़ा निवासी आनंद कुमार सिंघल के बेटे निशांत सिंघल ने 14 मार्च को घर में आत्मदाह कर लिया था। 18 मार्च को सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। आनंद सिंघल ने चार लोगों पर बेटे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि चारों ने निशांत पर सट्टेबाजी के माध्यम से लाखों रुपये कर्ज निकाला हुआ था। मामले की जांच फिलहाल क्राइम ब्रांच में चल रही है। करीब एक माह पूर्व आनंद प्रकाश ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को आनंद सिंघल पत्नी के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचा और बोतल में लाया गया स्प्रिट खुद पर उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहले से मौजूद एलआईयू कर्मियों ने उसे पकड़कर एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली के समक्ष पेश किया। पूछताछ में आनंद सिंघल ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। बार-बार उसे गिरफ्तारी का आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। एसपी क्राइम ने इस संबंध में क्राइम ब्रांच के विवेचक देवेंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने गिरफ्तारी का आश्वासन देने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी संजीव वाजपेयी ने नामजद आरोपियों के खिलाफ किसी तरह के सुबूत नहीं होने की जानकारी एसपी क्राइम को दी। इससे गुस्साए एसपी क्राइम ने सिविल लाइंस एसओ चंद्रकिरण यादव को ऑफिस में बुलाकर आनंद सिंघल को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर चमनसिंह चावड़ा को भी मौके पर बुला लिया गया। हालांकि बाद में कड़ी चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया। एसपी क्राइम ने मामले की फिर से जांच कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें