मुजफ्फरनगर। कैराना में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव के प्रभारी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह को बधाई दी है।
चुनाव परिणाम आने के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव ने विरेंद्र सिंह को टेलीफोन कर बधाई दी। हाईकमान ने कैराना का मुख्य चुनाव प्रभारी विरेंद्र सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह और शाहिद मंजूर को बनाया था। कैराना में नाहिद हसन को चुनाव जीतने पर विरेंद्र सिंह ने भी जनता को बधाई दी। विरेंद्र सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। हसन कोही, चेतन सिंह तंवर, महेंद्र पाल सिंह, कामिल प्रधान, जब्बार अहमद, मुजफ्फर अली, दौलत गुर्जर, सुधीर कसाना, मोईन अहमद, राशिद फिरोज, असलम, राव नईम, तौफिक अहमद शामिल रहे। उधर, सपा नगराध्यक्ष मेराजूदीन तेवड़ा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। महेश बंसल, गौरव मुंडे, राहुल वर्मा, अलीम सिद्दीकी, विकास गोस्वामी, शाह आलम, फैजान अंसारी, अन्नू कुरैशी, नौशाद, अख्तर अंसारी, रवि गुर्जर, अमित आदि मौजूद रहे। मुुस्लिम धोबी समाज ने भी नाहिद की जीत पर खुशी जताई। बाबू भारती, राशिद आजाद, इकराम, यासीन, मोईन, शफीक, रफीक, एहसान, साजिद, नवाब आदि मौजूद रहे।