फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल बाद घर आई विधायकी

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना विधानसभा सीट पर मुनव्वर हसन के बाद उनके पुत्र नाहिद हसन ने उपचुनाव जीतकर इस सीट पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

लोकसभा, राज्यसभा, विधान परिषद, विधानसभा में चुनाव जीते चौधरी मुनव्वर हसन पहली बार वर्ष 1991- 1993 में कैराना विधानसभा में चुनाव जीत कर विधायक चुने गए। वर्ष 1996 में मुनव्वर हसन कैराना लोकसभा व 2005 में मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव जीते। वर्ष 1998 में वह राज्यसभा सदस्य चुने गए। मुनव्वर हसन के पुत्र चौधरी नाहिद हसन ने 21साल बाद कैराना विधानसभा उपचुनाव जीत कर विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन

जीत का श्रेय कैराना की जनता को: किरणपाल
शामली। सपा के जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने कहा है कि कैराना विधानसभा उपचुनाव की जीत का श्रेय कैराना की जनता को जाता है। जनता सांप्रदायिक ताकताें को करारा जवाब दिया है। यह धर्मनिरपेक्षता की जीत है। उधर, उपाध्याय समाज के अध्यक्ष राधेश्याम उपाध्याय ने मुहल्ला रामसागर में बैठक आयोजित करके जीत पर मिठाई खिलाकर जशभन मनाया। इस मौके पर उपाध्याय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, रणजीत मुखिया, सतपाल रंगाना, विनोद उपाध्याय, अशोक, जगपाल उपाध्याय, संजीव उपाध्याय, नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें