फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने निर्माण कार्य रुकवाया

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। अलीपुरा तिस्सा गांव में दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास रामलीला मैदान के गेट का निर्माण किया जा रहा है। एक व्यक्ति के ऐतराज पर शनिवार को डीएम और एसएसपी ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। गेट निर्माण करा रहे पक्ष के अनुसार दूसरी ओर मुतल्लवी ने गेट निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा तिस्सा में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के पास रामलीला मैदान है। दोनों ही धर्मों के लोग रामलीला और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश करते हैं। इन दिनों रामलीला कमेटी मैदान के गेट का निर्माण कर रही है। शनिवार को थाना भोपा में समाधान दिवस के अवसर पर डीएम और एसएसपी पहुंचे थे। इस दौरान एक शिकायतकर्ता हसीन हैदर ने रामलीला मैदान के गेट निर्माण पर ऐतराज जताया। मामला सांप्रदायिक होने पर डीएम और एसएसपी ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए। कमेटी के सदस्य राघव ने बताया कि निर्माण को लेकर मुतल्लवी को कोई आपत्ति नहीं है। आरोप है कि शिकायतकर्ता राजनैतिक लाभ लेने के लिए गेट के निर्माण का विरोध कर रहा है।

एसएसपी की मेज पर घूंसा मारा
रामलीला मैदान में गेट निर्माण का विरोध कर रहे हसीन हैदर ने तैश में आकर एसएसपी की मेज पर घूंसा मार दिया। इस पर एसएसपी ने शिकायतकर्ता को जमकर लताड़ा। पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता को पकड़ लिया। बाद में शिकायतकर्ता के गलती स्वीकार करने पर ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें