चरथावल,रोहनी हरजीपुर गांव में रास्ते में घोड़ा बुग्गी बांधने को लेकर दो पक्षाें में मारपीट हो गई। एक पक्ष पर हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है। लेकिन पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
गांव में शाम करीब छह बजे दो पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि मस्जिद के सामने एक पक्ष की घोड़ा बुग्गी बांधने को लेकर दूसरे पक्ष को एतराज था। शनिवार शाम जब एक पक्ष ने अंडे बेचने के लिए बुग्गी हटवाने की बात कही, तो दोनों पक्षाें में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षोें में लात घूंसे चल। इसी बीच बुग्गी हटवाने को लेकर फायरिंग करने का आरोप भी है। किसी ने गांव में फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर पुलिस गांव में दौड़ी। लेकिन पुलिस और अधिकंाश ग्रामीणों ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। एसओ का कहना है कि मामला मामूली कहासुनी का है। उधर, प्रधान सुबोध कुमार ने बताया कि कि दोनों पक्षों में पहले से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच हुई घटना में आपसी सहमति के प्रयास किए जा रहे है।