फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की लापरवाही पर सड़कों पर उतरे

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छपार-खुड्डा मार्ग पर कई दिन से बदमाश राहजनी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही बदमाशों ने घटनास्थल पर ही खुड्डा जा रहे शहर के नावल्टी चौक निवासी राशिद से 30 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित तहरीर लेकर थाने पहुंचे, लेकिन कार्रवाई के बजाए उन्हें हड़का कर वहां से भगा दिया गया। इस पर खुड्डा के लोगों ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन थाना पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया। आरोप है कि इससे पहले भी इस मार्ग पर कई बार बदमाश देखे गए, जिन्होंने राहगीरों से लूटपाट और मारपीट की, लेकिन थाना पुलिस की लापरवाही का ही आलम रहा कि लगातार वारदातों के बावजूद खुड्डा मार्ग पर गश्त तक बढ़ाने की जहमत नहीं उठाई गई। थाना पुलिस की इस लापरवाही के चलते ही बेखौफ हुए बदमाशों ने शनिवार को बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए मासूम के सामने ही उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। थाना पुलिस की लापरवाही के चलते ही ग्रामीण आखिरकार सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें