मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी रीता बहुगुणा जोशी ने पूर्व सांसद संजय चौहान के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। वह संजय चौहान की मां जगवती, पत्नी अनुराधा चौहान और बेटे चंदन और निशांत चौहान से मिलीं।
रीता बहुगुणा जोशी ने संजय चौहान की मां जगवती देवी को ढांढस बंधाया। लखनऊ में एक समय जब हेमवती नंदन बहुगुणा मुख्यमंत्री और नारायण सिंह उप मुख्यमंत्री थे, तो दोनों परिवार साथ-साथ रहे। रीता बहुगुणा ने कहा कि दोनों परिवारों में आपसी संबंध गहरे रहे हैं। संजय चौहान की मृत्यु से उन्हें गहरा दुख हुआ है। रीता बहुगुणा ने संजय की पत्नी अनुराधा चौहान, बेटी मालविका चौहान, पुत्र चंदन चौहान, निशांत चौहान, पुत्रवधू याशिका चौहान को सांत्वना दी। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, तेग बहादुर सैनी, इरफान, प्रवेश, गौरव भाटी, युगांश आदि रहे।