फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सचिन और गौरव की हत्यारी : यतिंद्रानंद

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जूना अखाड़ा रुड़की के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि सपा सचिन और गौरव की हत्यारी है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज कद्दावर नेताओं की मनमानी भरी नीतियों के कारण जनपद दंगे के आग में झुलसा।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी में अनिल धमीजा के आवास पर पधारे महामंडलेश्वर ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरूप जनपद में दंगा हुआ। भारी जनहानि हुई, लोग बेघर हुए। सपा सरकार अब भी समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने में जुटी है। साईंबाबा के मंदिर बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी का सम्मान करना सनातन धर्म की परंपरा रही है। किसी संत का मंदिर बनाया जाना अनुचित है। शंकराचार्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर किसी एक व्यक्ति को कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। सनातन धर्म सभा में इस मामले में फैसला लिया जा सकता है। स्वामी जी ने आतंकवाद के प्रश्न पर बेबाक टिप्पणी की। एक वर्ग ने अपने धर्म के प्रसार के लिए लव जेहाद छेड़ रखा है। यह कार्य अमानवीय कृत्य हैं। फिर से हिंदू धर्म अपनाने वालों का पूरा सम्मान किया जाएगा। पूर्व पालिका चेयमरमैन कपिलदेव अग्रवाल, विकास पंवार, विकास आहूजा, मोहित, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें