फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दो नेताओं को हत्या की धमकी

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय के बाहर बरामदे में धमकी भरा पत्र पड़ा मिला है। पत्र में जिलाध्यक्ष सत्यपाल और नगर उपाध्यक्ष शरद कपूर को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र की सूचना बीजेपी नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

नगर उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि धमकी भरा पत्र गुरुवार को कार्यालय के बाहर पड़ा मिला। चाय की दुकान करने वाले संदीप ने कार्यालय में बैठे जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह को पत्र दिया। जिलाध्यक्ष सत्यपाल और अन्य पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी एचएन सिंह को भी बताया गया। जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यहां किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। धमकी भरे पत्र भेजकर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करना चाहते हैं। कार्यालय पर गुुरुवार को जिला उपाध्यक्ष विजय सैनी, सागर वाल्मीकि, मलखान सैनी, कर्नल सुधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें