फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-धन योजना में खुले 40 हजार खाते

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में एक दिन में 200 स्थानों पर लगाए गए बैंकों के शिविर में जन-धन योजना में 40 हजार से अधिक खाते खोले गए। इनमें 25 हजार खाते पीएनबी और एसबीआई ने खोले।
विज्ञापन

भारत सरकार की जन-धन योजना के अंतर्गत जिले में गुरुवार को पीएनबी ने 50 और एसबीआई ने 72 स्थानों पर शिविर लगाकर खाते खोले। इसके अलावा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और जिला सहकारी बैंक आदि ने भी खाते खोलने को अभियान चलाया। जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक एके गोयल ने बताया कि जिले में लगभग 200 स्थानों पर कैंप लगाकर खाते खोले गए। पीएनबी ने लगभग साढे़ 12 हजार खाते खोले। जिले में लगभग 40 हजार खाते खोले गए। एसबीआई के जिला संयोजक सुनील ग्रोवर ने बताया कि उनकी 72 शाखाओं ने शिविर लगाए। शिविरों में 12835 खाते खोले गए। लीड बैंक मैनेजर एके गोयल ने बताया कि जन-धन योजना में खाते खोलने का अभियान लगातार चलाया जाएगा। जिले में नाबार्ड और अमर उजाला का संयुक्त अभियान चल रहा है। इससे भी खाते खुलवाने के अभियान में काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें