फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर हंगामा, ग्रामीणों ने ताला जड़ा

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। ग्रामीणों ने विद्युत कटौती के विरोध में सिखेडा बिजलीघर पर हंगामा किया। विद्युत अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर ताला लगा दिया। इस दौरान कर्मचारी ग्रामीणों का गुस्सा भांपकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो गुरुवार को पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के नेता पिंटू चाैधरी और बिट्टू ठाकुर के नेतृत्व में सैंकडों ग्रामीणों ने सिखेड़ा बिजलीघर पर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि तीन दिनों से करीब आधा दर्जन गांवों में मात्र दो या तीन घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। इस लेकर ग्रामीण आग बबूला हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर में तालाबंदी कर दी। तालाबंदी होने पर कर्मचारी बिजलीघर से भाग निकले। ग्रामीणों ने गुरुवार को रोड जाम करने की चेतावनी दी है। हंगामा करने वालों में प्रधान टीटू चौधरी, प्रदीप कुमार, सचिन, अमित कुमार, सुुशील कुमार, नरेंद्र, हरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें