फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में वकीलों की तालाबंदी

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रजिस्ट्री विभाग के उपनिबंधक द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में जिला बार संघ ने कचहरी सहित सभी तहसीलों में हडताल रखी। तहसील सदर के रजिस्ट्री कार्यालय पर ताला जड़ दिया। घोषणा की कि जब तक उपनिबंधक का तबादला नहीं होगा, तब तक तहसील सदर में अनिश्चित कालीन हडताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय के उपनिबंधक राजेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने तहसील सदर के अधिवक्ता शाहनवाज आलम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया। यह मामला जिलाबार में रखा गया। जिला बार संघ ने उपनिबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार काे पूरे जिले के वकीलों की हड़ताल रखी। जिला बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और सचिव सुरेंद्र मलिक के नेतृत्व में तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में वकीलों ने तालाबंदी कर दी। जिहा कचहरी में वकीलों ने कोई काम नहीं किया। तहसील में तालाबंदी हो जाने से बुधवार को कोई बैनाम नहीं हो सका। तहसील परिसर में बडी संख्या में वकील धरने पर बैठे।
एडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामकिशन शर्मा ने उप निबंधक राजेश शर्मा को नोटिस भेजकर एडवोकेट शाहनवाज आलम के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। एडवोकेट ने शिकायत में मारपीट करने, सोने की चैन और बीस हजार लूटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गलत काम नहीं करुंगा
मुजफ्फरनगर। उपनिबंधक राजेश शर्मा का कहना है कि अधिवक्ता शाहनवाज आलम गलत काम के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। इन्होंने एक बैनामा में किसी दूसरी जमीन का बैनामा कर दिया, जिसका कोई मतलब नहीं था। अब बैनामा ठीक करने की बात कह रहे हैं, जो मेरे हाथ में नहीं है। बैनामा दोबारा करना पडे़गा। पार्टी कह रही है कि वह दोबारा स्टांप शुल्क क्यो दें। पार्टी की कोई गलती भी नहीं है। गलती दस्तावेज लेखक की है। हमें बैनामा होने के बाद उसमें परिवर्तन का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें