फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच की मौत, कई घायल

Sun, 22 Jun 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर/मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। जिले में हुए हादसों में कार सवार दो दंपतियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मंसूरपुर में हाईवे और मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर हुए इन हादसों में किशोरी समेत कई लोग घायल भी हुए हैं।

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला केशवपुरी निवासी बैंक एजेंट मुकेश अग्रवाल (42), पत्नी कविता (36) ओर बेटी श्रुति (17) के साथ बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने शुक्रवार को दिल्ली गए थे। शनिवार सुबह दंपति मारुति जेन से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। कार जब हाईवे पर बेगराजपुर पुलिस चौकी के सामने पहुंची, मुकेश ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक बाग से निकला वीर सिंह सैनी (40) कार की चपेट में आकर कुचला गया। इससे बेकाबू हुई कार आगे सड़क किनारे खड़े गत्ता लदे ट्रक में जा घुसी। हादसे में वीरसिंह सैनी के साथ ही कार सवार मुकेश और उनकी पत्नी कविता की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठी दंपति की बेटी श्रुति गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकेश के पिता सुरेश अग्रवाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर शीतला माता मंदिर गेट के सामने हुआ। मुजफ्फरनगर डिपो की तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने सामने से आती होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार नोएडा के सेक्टर-62 निवासी सत्यशेखर (40) पुत्र वी स्वामी और उनकी पत्नी सुधा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। सत्यशेखर नोएडा में एचसीएल कंपनी में एचआर हेड थे, जबकि उनकी पत्नी नोएडा में ही किसी कॉलेज में लेक्चरर थीं। हादसे में बस में सवार करीब 15 मुसाफिर भी घायल हुए, जिनमें से गंभीर घायलों लुधियाना निवासी अश्वनी जैन और मेरठ निवासी अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरोपी बस चालक और परिचालक हादसे के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें