फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में 25 स्थानों पर गेहूं क्रय केंद्र खुले

Sat, 19 Apr 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। प्रशासन की ओर से इस बार गेहूं खरीदने के लिए खतौली तहसील क्षेत्र में 25 क्रय केंद्र खोले गए हैं। बस अब इंतजार गेहूं की आवक का है। इस बार गेहूं का दाम 1400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन

खतौली मंडी में खाद्य रसद विभाग का सबसे बड़ा क्रय केंद्र खोला गया है। एसएमआई शरदचंद्र शर्मा ने इसका केंद्र का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर ही अन्य केंद्र खोला गया है। मंडी समिति सचिव चौधरी निरंकार सिंह ने बताया कि गत वर्ष तहसील क्षेत्र में 16 क्रय केंद्र थे, इस बार 25 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी किसान सहकारी समितियों पर केंद्र खोले गए हैं, ताकि किसानों को दूरदराज जाकर गेहूं नहीं बेचना पडे़। इसलिए हर सहकारी समिति पर ही केंद्र बना दिया गया है। इस बार पीसीएफ की ओर से ज्यादा केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्र पर मंडी समिति की ओर से इलेक्ट्रानिक्स कांटे, झरना, पंखा आदि उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें