फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह रहेगा पीएम का कार्यक्रम

Mon, 16 Sep 2013 05:37 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार सुबह 9.30 बजे सफदरजंग दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। सुबह 10.15 पर वह शाहपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 12.15 तक पीएम दंगा पीड़ितों से मिलेंगे और बाद में मीडिया से मुखातिब होंगे। 12.20 पर वह शाहपुर हेलीपैड पहुंचेंगे और 1.05 पर वापस दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट लौट जाएंगे। पीएम के साथ सोनिया और राहुल के आने की भी संभावना है। हालांकि कार्यक्रम में उनके नामों का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन


कौन सच्चा, कौन झूठा
मुजफ्फरनगर। राजनीति में कुछ भी संभव है। पूर्व सांसद एवं बिजनौर से सपा के लोकसभा प्रत्याशी अमीर आलम ने दंगा भड़काने के लिए अपनी ही पार्टी के मंत्रियों पर आरोप लगाया था। आलम का कहना था कि देहात में दंगों के लिए कैबिनेट मंत्री अनुराधा चौधरी और गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मुकेश चौधरी जिम्मेदार हैं। कुटबा में मुकेश के रिश्तेदारों ने ही मुसलिमों पर कहर बरपाया है। हालांकि इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया मंत्रियों ने नहीं दी। पुलिस लाइन में रविवार को सीएम की प्रेस कांफ्रेंस में अजीब नजारा था। कतार में कुर्सियों पर बैठे नेताओं में पूर्व सांसद आलम के साथ ही मुकेश चौधरी भी दिखाई दिए। यह भी हैरतजनक है कि अनुराधा चौधरी न सीएम के दौरे में दिखीं और न ही उन्होंने दंगों पर अपनी जुबां खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें