फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सवा नौ बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 15 Sep 2013 05:37 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 14 सितंबर। सीएम अखिलेश यादव रविवार को जिले में हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का दर्द सुनेंगे। सीएम कवाल और मलिकपुरा के अलावा कांधला एवं शाहपुर क्षेत्र में दंगे का हाल जानेंगे।
विज्ञापन

कवाल के बवाल पर मुजफ्फरनगर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में प्रशासन 39 मौतों की पुष्टि कर रहा है। हालांकि बीते आठ दिन में 53 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका है। दंगा प्रभावित शाहपुर, फुगाना और भौराकलां इलाके के दहशतजदा 45 हजार लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। सीएम अखिलेश यादव का विस्तृत कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। सीएम लखनऊ से सहानपुर में सरसावा पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा सबसे पहले जानसठ क्षेत्र के कवाल में हेलीपैड पर उतरेंगे। पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद वह शामली जिले के कांधला और बाद में शाहपुर आएंगे। शहर के दंगे में बलवाइयों का शिकार बने टीवी पत्रकार राजेश वर्मा के आवास पर सीएम परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। पुलिस लाइन में दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री की मीडिया से वार्ता होगी।

कहां-कहां जाएंगे सीएम
09:15 सरसावा से जानसठ
9:25 कवाल
10:00 मलिकपुरा
10:45 ईदगाह कैंप कांधला
11:30 शाहपुर
11:35 बसीकलां राहत कैंप
12:10 कुटबा
01:00 पत्रकार राजेश वर्मा के घर
01:30 पुलिस लाइन में मीडिया से वार्ता
02:00 हेलीपैड से सरसावा प्रस्थान

हेलीपैड किया तैयार
शाहपुर। सीएम के आगमन को लेकर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर लोनिवि ने हेलीपैड तैयार कर लिया है। सहायक अभियंता एके गर्ग ने यह जानकारी दी। इंटेलीजेंस एवं एलआईयू टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने सीएम के दौरे को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


सीएम को ज्ञापन देंगे परिजन
जानसठ। मलिकपुरा के मृतक ममेरे भाइयों सचिन और गौरव के परिजन सीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन देंगे। पिता रविंद्र सिंह और बिसन सिंह ने बताया कि मलिकपुरा के लिए अलग रास्ता बनाने, शस्त्र लाइसेंस देने और गांव में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें