फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब उड़े धूल के गुबार

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, 3 जून। मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। अंधड़ चलने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमती दिखी। धूलभरी हवाओं से लोगों को काफी परेशानी हुई। हवा की रफ्तार कम होने और हवा ठंडी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दस दिनों में बारिश होने की संभावना है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुपहर बाद अंधड़ चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। लगभग आधे घंटे तक मौसम करवट बदलता रहा। दुकानों के बाहर लगा सामान भी बिखर गया। हवा की रफ्तार कम हुई, तो लोगों को गर्मी से भी सुकून मिला। उधर, मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले दस दिनों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बिजली कटौती से परेशान किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसान संतराम सिंह, हरदेव सिंह और सतपाल सिंह का कहना है कि कटौती से खड़ी हुई मुसीबत से बारिश ही राहत दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी चढ़ेगा पारा
मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज अगले दस दिनों में कई करवटें लेगा। चार से छह जून को तापमान 41 से 42 डिग्री तक रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि बारिश से फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें