फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग में कारोबारी का पुत्र पकड़ा

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली, 03 जून। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के तार खतौली से भी जुडे़ हैं। यहां के एक कारोबारी का पुत्र भी अपने साथियों के साथ आईपीएल के मैचों में सट्टा लगता था। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कारोबारी के पुत्र को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

खतौली की पंजाबी कॉलोनी श्यामपुर निवासी एक कारोबारी का पुत्र हरिद्वार में कारोबार करता है। उसने गाजियाबाद के अपने कुछ परिचितों के साथ मिल कर आईपीएल में सट्टेबाजी की थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने विगत दिनों दिल्ली में पकडे़ कुछ सटोरियों से पूछताछ के बाद यहां के कारोबारी के युवक की जानकारी ली। इसके बाद गाजियाबाद के उसके साथियों को पकड़ा। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसके साथियों के द्वारा फोन करके कारोबारी के पुत्र को गाजियाबाद बुलवाया था, वहीं पर उसे दबोच लिया। कारोबारी के पुत्र के पकडे़ जाने पर खतौली के उसके कुछ साथी भी भूमिगत हो गए हैं। उधर, खतौली पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें