फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गया बॉलीवुड: रति अग्निहोत्री

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 26 अप्रैल। तीन दशक पहले फिल्म ‘एक-दूजे के लिए’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रति अग्निहोत्री कहती हैं कि वर्तमान में बॉलीवुड तेजी से बदल रहा है। कलाकारों को सुविधाएं मिली हैं। फिल्म इंडस्ट्री पर बाजारवाद हावी हुआ है, सामाजिक मुद्दे गायब हो गए हैं। गीत-संगीत के स्तर में गिरावट आई है। दर्शक भी इसके लिए कहीं न कहीं दोषी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीराम कॉलेज के फैशन स्पलेश-2013 में शिरकत करने आई अभिनेत्री ने पुराने दौर की यादों को साझा किया। सन् 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक-दूजे के लिए’ को अपनी बेस्ट मूवी करार दिया। आज के दौर में कलाकारों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। बाजारवाद के चलते बॉलीवुड से ऐसे मुद्दे गायब हो गए हैं, जिन पर फिल्में बन जाया करती थीं। खेती-किसानी के मुद्दे सिनेमा से गायब हो गए हैं। आम आदमी की मुश्किलों पर अब फिल्में नहीं बनती। फिल्म निर्माण से पहले ही अब उसका नफा-नुकसान आंक लिया जाता है। गीत-संगीत में गिरावट आई है। पुरानी फिल्मों के गीत आज भी लोगों को याद है, लेकिन नए दौर के गीत एक ही दिन में पुराने हो जाते हैं। जल्द ही उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। संजय दत्त की सजा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की न्याय व्यवस्था पर संजू समेत पूरे बॉलीवुड को भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें