मीरापुर, 26 अप्रैल। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कसबे में बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां और बैंडबाजे आकर्षण का केंद्र रहे। कसबे में बालाजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ सपा नेता राजकुमार यादव ने आरती कर किया। पूजा अर्चना मंदिर के महंत राजपाल सुकरालिया ने कराई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर कसबे के मुख्यमार्गों और बाजार से होकर गुजरी। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। व्यवस्था बनाने में आकाश रस्तोगी, संजीव राठी, अमित डागा, विकास कौशिक, गौरव, मोहित गर्ग आदि सक्रिय रहे।