फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉर्डिंग्स उतारने को लेकर सपाईयों में रार

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की बधाई के लिए लगाई गए हॉर्डिंग्स शुक्रवार सुबह उतारने के मामले को लेकर नगर के सपा कार्यकर्ताओं में रार हो गई है। सपा नेताओं ने खतौली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पर हॉर्डिंग्स उतरवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 74वे जन्मदिन की बधाई देने के लिए सपा नेताओं ने हाईवे पर हॉर्डिंग्स लगवाए थे। जिन्हें सुबह होने पर ही उतार लिया गया। हॉर्डिंग्स न मिलने पर सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार शाम को सपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि खतौली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुलेमान परदेसी ने साजिश रच कर ये हॉर्डिंग्स उतरवाए है। इसकी शिकायत जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी से करेंगे। प्रेस वार्ता में शाहिद कुरैशी, हाजी शमशुद्दीन, हाजी महबूब अंसारी, हकीम ताजुद्दीन, वसीम अहमद, रियाजुद्दीन कुरैशी, मो. अरशद, अनीस भूरा, दिलशाद अब्बासी, वसीम कुरैशी, शमशाद मलिक, अनुराग त्यागी, डॉ. आरिफ, नफीस मलिक आदि मौजूद थे।
उधर, खतौली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुलेमान परदेसी का कहना है कि उक्त आरोप निराधार है, हीरा एड कंपनी ने यह हॉर्डिंग्स उतारे है, उनके भी हॉर्डिंग्स उतारे गए है, जिसकी शिकायत उसने खुद जिला अध्यक्ष से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें