मुजफ्फरनगर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। मांगे पुरी न होने पर शिक्षकों ने आगामी बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
शिक्षक संघ ने डीआईओएस को ज्ञापन देते हुए बताया कि सपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को मासिक मानदेय दिए जाने, जूनियर हाईस्कूल एवं मदरसों को अनुदान सूची पर लिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब इन प्रकरणों पर चुप्पी साध ली है। पांच दिसंबर को प्रांतीय अध्यक्ष एवं अन्य शिक्षक फरुखाबाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से साइकिल यात्रा पर लखनऊ के लिए निकलेंगे। महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश कुमार त्यागी, धर्मपाल सिंह, मुकेश त्यागी, जिला मंत्री प्रदीप पुंडीर, अमरपाल सिंह, परविंदर सिंह मौजूद रहे।