फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन। इंडिया अंगेस्ट क्रप्सन के तत्वाधान में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने केंद्रीय कानून मंत्री को मंत्रीमंडल से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर इंडिया अंगेस्ट क्रप्सन के नेतृत्व में विकलांग संगठन, भारतीय किसान संयुक्त मोर्चा, एकता युवा संगठन, भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, मानव अधिकार एकता परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद व ट्रस्ट की संचालिका लुईस खुर्शीद को जमकर कोसा तथा विकलांगों के कल्याण के लिए आए करोड़ों रुपये हजम करने का आरोप लगाया। लोगाें का नारा था कि कानून मंत्री ने कानून बनाया, विकलांगों का पैसा खाया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी थाने पहुंचे, जहां 53 लोगाें ने थाने में गिरफ्तारी दी। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कानून मंत्री को पद से हटाने व इनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराकर दोषियों को जेल भेजने की मांग की। गिरफ्तारी देने वालों में चंद्रमुखी, प्रवीण शर्मा, पायल कश्यप, राजवीर सिंह विद्रोही, सुनील सैन, कंवल वीर, मिशन त्यागी, ईश्वर चौहान, रघुवीरी देवी, सोनिया, महक सिंह, नादिर चौधरी, विपिन, भारत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें