फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जनपदीय 141 महिला शिक्षिकाओं ने भरे विकल्प

Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में काउंसिलिंग के लिए 150 महिला शिक्षिकाओं को विकल्प भरने के लिए बुलाया गया। इसमें 141 शिक्षिकाओं ने काउंसिलिंग के लिए विकल्प भरे। विकल्प के साथ विद्यालय आवंटित न होने पर अधिकतर शिक्षिकाओं ने नाराजगी व्यक्त की।
गैर जनपदों से आए करीब 500 अध्यापक-अध्यापिकाओं के लिए विद्यालय आवंटित किया जा रहा है। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए 150 महिला अध्यापिकाओं को बुलाया गया, जिनमें विकलांग भी शामिल थी। विकल्प भरने को लेकर अधिकतर शिक्षिका असमंजस में फंसी रही, क्योंकि किसी को भी तुरंत विद्यालय आवंटित नहीं किया। बघरा ब्लॉक को सामान्य श्रेणी में रखते हुए अनिवार्य रूप से तीन विकल्प भरने से शिक्षिकाओं ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में रिक्त पदों का विवरण
ब्लॉक रिक्त पद
शाहपुर 43
सदर 65
चरथावल 45
बघरा 34
खतौली 12
पुरकाजी 38
मोरना 34

‘विद्यालय आवंटित होने में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। डीएम स्वयं वरिष्ठता के आधार पर विद्यालय आवंटित करेंगे। गैर जनपदों से आए अध्यापक-अध्यापिकाओं को शासनादेश अनुसार ही विद्यालय ज्वाइनिंग का मौका मिलेगा।’ - केके सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें