फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, 5 अक्टूबर। बधाई खुर्द गांव में गुरुवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे वृद्ध किसान की बदमाशाें ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन दौडे़, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बधाई खुर्द गांव निवासी 70 वर्षीय किसान अतर सिंह कश्यप गुरुवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, जबकि उसका बेटा कृष्णपाल और पोता बब्बल परिवार समेत अंदर सो रहे थे। एक बजे के करीब गोलियों की आवाज आई तो परिजन बाहर की तरफ दौड़े। चारपाई पर अतर सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक के बेटे कृष्णपाल का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणाें की जांच-पड़ताल की जा रही है। शुक्रवार को एसपी सिटी राजकमल यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें