फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के खेल का भंडाफोड़

Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में नकली तेल के खेल का भंडाफोड़ करते हुए बंद फैक्ट्री से भारी मात्रा में केरोसिन और थिनर बरामद किया गया है। प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार देर रात फैक्ट्री में छापा मारा, जहां आधा दर्जन से अधिक टैंकर जमीन में गड़े मिले। माना जा रहा है कि यहां केरोसिन और थिनर से नकली तेल बनाकर जनपद और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था। देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जमे हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के जानसठ रोड स्थित पंप पर छापा मारकर सिटी मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल में थिनर और केरोसिन की मिलावट पकड़ी थी। वहां से मिली सूचना के आधार पर देर रात 12 बजे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीओ खतौली शैलेंद्र लाल और पूर्ति अधिकारी की टीम ने बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में छापा मारा। छापे के दौरान प्रशासनिक अफसरों को देख वहां मौजूद सभी कर्मचारी भाग खड़े हुए। टीम ने फैक्ट्री की जांच की तो आधा दर्जन से अधिक टैंकर जमीन में गड़े मिले। सीओ खतौली ने बताया कि बरामद सभी टैंकरों में केरोसिन और थिनर भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में नकली पेट्रोल और डीजल तैयार कर जनपद तथा आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली है। देर रात तक प्रशासनिक अफसर फैक्ट्री में ही जमे हुए थे। खबर लिखे जाने तक फैक्ट्री संचालक और उसमें काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें