फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का दहेज, 1.50 लाख नकदी चोरी

Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। निर्धना गांव में बदमाशाें ने घर में सो रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और चाबी निकालकर डेढ़ लाख रुपये नकदी, शादी के लिए दहेज को रखे जेवर और सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांव निर्धना में बाहरी छोर पर शमशेर का मकान है। उसके यहां कुछ दिन बाद दो बेटियों की शादी है। शादी में दहेज के लिए कपड़े एवं काफी सामान जुटा रखा था। शमशेर को सऊदी अरब में रह रहे उसके परिजन ने हाल में नकदी भेजी थी। कुछ रुपये पेड़ बेचकर मिले थे। बीती रात शमशेर और उसकी पत्नी वकीला घर पर आंगन में सो रहे थे। बाकी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोरों ने सो रही वकीला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करके उसके पास से कमरे की चाबी निकाल ली। कमरे में रखी आलमारी का ताला खोलकर डेढ़ लाख रुपये नकदी, दो लड़कियों की शादी में दहेज के लिए रखे कीमती कपड़े, सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। रमजान की सहरी के वक्त जागने पर परिजनों को घर के ताले टूटे मिले और सामान, नकदी गायब थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। दी गई तहरीर में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना की बाबत जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें