फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल फरार, दो युवक नामजद

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। प्रेम प्रसंग के चलते युवती गांव के ही एक युवक संग घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने युवक और उसके दोस्त के खिलाफ उनकी लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

गांव बाड़ी माजरा में एक युवक का गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों लापता हो गए। इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजन थाने पहुंचे। लड़की के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग लड़की शनिवार खेत पर गई थी। उसी समय गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर उसको बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। बताया गया है कि यह लड़की दो माह पूर्व भी लापता हो गई थी। तब परिजनों ने मुंडेट खादर निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वह युवक 15 जून को ही जमानत पर रिहा होकर वापस आया है। थाने पहुंचे गांव के सैकड़ों लोगों ने लड़की की बरामदगी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें