फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले की तैयारियां जोरों पर, उद्घाटन 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले की तैयारियां जोरों पर, उद्घाटन 17 को
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में 18 अप्रैल से आयोजित होने वाले श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले की तैयारियों जोरों पर हैं। जगह आवंटन के बाद जहां खेल तमाशों वालों ने अपने आइटम लगाने शुरू कर दिए हैं वहीं, अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें सजाने में जुटे हैं।
प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की चतुर्दशी तिथि से श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का मेला आरंभ होता है। इसमें उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर मां के भवन में माथा टेककर मन्नत मांगते हैं। इस वर्ष भी यह मेला 18 अप्रैल से आरंभ होने जा रहा है। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मां बाला सुंदरी के भवन में आकर मन्नत मांगता है उसकी मुराद अवश्य ही पूरी होती है। मेला चेयरमैन मनोज सिंघल ने बताया कि मेले का उद्घाटन 17 अप्रैल की शाम को डीएम आलोक कुमार पांडेय करेंगे। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों में गाजियाबाद के नगरायुक्त दिनेश चंद्रा, अपर आयुक्त हरीश चंद्रा आदि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे कार्यक्रम
18 अप्रैल की रात्रि में विशाल मां भगवती जागरण
22 को बाल नृत्य प्रतियोगिता
23 को मैजिक शो
25 को मकामी मुशायरा
26 को बेबी डांस
27 को राष्ट्रीय आंबेडकर समता सम्मेलन
28 को गुरु रविदास की अमृत कथा (दोपहर में) व शाम को कवि सम्मेलन
29 को एक शाम वीर शहीदों के नाम
30 को शाम-ए-कव्वाली
1 मई को बाल नृत्य प्रतियोगिता
2 मई को आल इंडिया मुशायरा
3 मई को शाम-ए-गजल
4 मई को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
5 मई को बेबी शो
6 मई को एक देहाती शाम आपके नाम
7 मई को श्री कृष्ण लीला भक्ति संगम
8 मई को एक शाम भारतमाता के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा


मेला गेट का निर्माण पूरा नहीं होने से श्रद्धालुओं में रोष
मेला आरंभ होने से पूर्व मेला गेट का निर्माण पूरा करा लिए जाने के नगरपालिका परिषद के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मेला आरंभ होने में महज 2 दिन बचे हैं लेकिन मेन गेट का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में भी रोष है। जबकि मेला चेयरमैन मनोज सिंघल का कहना है कि निर्माण कार्य जोरों पर है। दो-तीन दिन में निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें