रथयात्रा में बही भक्ति की धारा
मुजफ्फरनगर। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जैन मिलन विहार में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। मुनि शिव भूूषण जी महाराज के सानिध्य में सभी धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
मंदिर में पूजन और अभिषेक के बाद ध्वजारोहण संजय जैन ने किया। भगवान के चित्र का अनावरण प्रमोद कुमार एवं उर्वश जैन ने किया। दीप प्रज्वलन मुकेश जैन, अक्षत जैन ने किया। महाराज का पाद प्रक्षालन का सौभाग्य डॉ संतोष जैन, राकेश जैन को मिला। शास्त्र भेंट देश भूषण जैन ने किए। मुख्य अतिथि विनोद जैन का स्वागत मनोज जैन, रमेश जैन ने किया। रथयात्रा के पात्रों का चयन लक्की ड्रा से हुआ। श्रीजी के रथ पर बैठने का सौभाग्य अक्षित जैन, इंद्र प्रबोध जैन एवं देश भूषण जैन, सारथी सुरेश चंद जैन, कुबेर बनने का सौभाग्य आरके जैन को प्राप्त हुआ। जिनवाणी लेकर वैशाली जैन राजरानी जैन बैठी। रथ के आगे भजन मंडली चल रही थी। रथयात्रा जैन मिलन विहार से लेकर लक्ष्मण विहार होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंची। संचालन वाईके जैन, आरके जैन ने किया। जयचंद जैन, अजय जैन, हर्ष जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, बिजेंद्र जैन, अशोक जैन, तरूण जैन, संजय जैन, सुरेश जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, आदीश जैन, नरेश जैन, सचिन जैन आदि का सहयोग रहा।