फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने डूडा पीओ की जमकर क्लास ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डूडा में प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों से नाराज डीएम अजय शंकर पांडेय का बृहस्पतिवार को डूडा पीओ की जमकर क्लास ली। चेताया कि कार्य प्रणाली में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम अजय शंकर पांडेय ने डूडा पीओ की जमकर क्लास ली। पीएम आवास योजना में लगातार आ रही गड़बड़ी शिकायतों और निर्माण कार्यों में अनियमितता पर डीएम ने डूडा पीओ आरके कौशिक को जमकर लताड़ा। कैंप कार्यालय पर डीएम ने डूडा पीओ से कहा कि वह चौथी बार इस जिले में आए हैं और हर बार उनकी शिकायतें आई हैं। यदि कार्य प्रणाली में सुधार नहीं होता है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे हैं। पीएम आवास योजना में एक भी व्यक्ति की पैसा लेने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सड़कों के निर्माण कार्य में मानकों से कोई समझौता कतई न हो। वह अन्य विभागों के अधिकारियों से डूडा के निर्माण कार्यों की जांच कराएंगे। निर्माण कार्य में गड़बड़ी पर ठेकेदार के साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने पीओ डूडा को निर्देश दिये डूडा के अंतर्गत कार्य करने वाले ठेकेदारों तक भी यह संदेश चला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें