पुरकाजी। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमला कर आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने की खुशी में बजरंग दल और बीजेपी नेताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
बुधवार को बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना गेट के सामने पहुंचे। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, घर में घुसकर मारा है के नारे लगाकर अपने गुस्से का इजहार किया। बाद में प्रदर्शन करते हुए पाक का पुतला फूंका। इस दौरान पीयूष राणा, विपिन वर्मा, वीरेंद्र सिंह, हरिराम सक्सेना, डॉक्टर ओपी गौतम, नरेश मिगलानी, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, मनीकांत गोयल, केपी सिंह, अर्जुन गुप्ता, दीपक, मनीष सैनी, कुलदीप सैनी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। इसके अलावा गांव फलौदा, हरिनगर, तुगलकपुर, कमहेड़ा आदि में भी ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी के अपने गुस्से का इजहार किया।