फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने की घटना से लोगों में गम व गुस्सा बरकरार है। कई गांवों केे सैकड़ों युवाओं ने हाईवे पर फुगाना थाने के पास पाकिस्तान का पुतला जलाया। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना थाने के पास रविवार को शाम करीब 4 बजे गठवाला क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों युवक एकत्र हुए। गांव फुगाना, खेड़ामस्तान, खरड़, करौंदा महाजन, सरनावली आदि गांवों के युवाओं ने रालोद नेता व पूर्व मंत्री योगराज सिंह के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा के बाद युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। घटना से जोश में आए युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर रालोद युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी, अमित, विपुल, अशोक, संजय, सुरेंद्र, अंशुल आदि मौजूद रहे। नारी स्वाभिमान समिति शाखा बुढ़ाना द्वारा पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंदिर ठाकुुर द्वारा में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में प्राची त्यागी, बबीता, अलका, लक्ष्मी, ममता, राजेंद्र, अश्विनी आदि मौजूद रहे। कस्बे के भारत टाकिज सिनेमा तिराहे के पास दर्जनों युवाओं व बुजुर्गों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में सचिन, विनोद, सुरेश, मोनू, श्रवण, ठाकुर सुरेश, महावीर आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के परासौली गांव में प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में युवक व ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शहीदों के फोटो पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें