पुलवामा के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मीरापुर। कस्बे के मदरसा इस्लामिया जामिया के साथ ही गांव कैथोड़ा के मदरसे के सैकड़ों छात्रों व मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में थावर वाली मस्जिद से जुलूस निकाला। युवकों ने काली पट्टी बांधकर पाकिस्तान व आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी कर केंद्र सरकार से आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हाजी महबूब, मौलाना जावेद, मौलाना सईदुज्जमां, आफताब आलम, मौलाना अरशद, कारी इरशाद, नूरू खां, मोहसिन व मौलाना अफसर मौजूद रहे।
उधर, कस्बे के फल व सब्जी व्यापारियों ने आतंकी हमले के विरोध में रविवार को मंडी बंद रखकर विरोध जताते हुए पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। रामकुमार सैनी, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, आसिफ राईन, गजेंद्र, दिनेश कुमार, रामअवतार सैनी, यासीन, इकबाल व शेखर आदि मौजूद रहे। वहीं, गांव कासमपुर भुम्मा में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालने के बाद दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आशा सुपरवाईजर पूनम देवी, रेखा देवी, कृष्णा, प्रीति, निर्देश, कोमल, सुशीला, प्रेमलता व शीला मौजूद रहीं।