फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी शो में शानदार परिधानों में छाए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेबी शो में शानदार परिधानों में छाए बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित बेबी शो में बच्चों ने आकर्षक परिधानों में सजकर सबका मन मोह लिया। छुपा रुस्तम, टैलेंट हंट शो में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रैंड प्लाजा में आयोजित बेबी शो में आठ वर्ष तक के 600 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश वंदना से किया। बेबी शो के लिए डॉक्टर सागर नारंग, आशीष चावला, संजीव जैन, अचिन कंसल, शुभम जैन, निधीष गर्ग, स्मारिका एवं वंशिका निर्णायक मंडल में शामिल रहे। छुपा रुस्तम में 4 से 8 साल के बच्चों ने भाग लिया। एडीएम आलोक कुमार, डॉ. केके शर्मा, राकेश धींगरा, संदीप, अभिनव, डॉ. ईश्वर चंद्र, डॉ. मंजू प्रभाकर जज की भूमिका में रहे। सनशाइन स्माइल, चबी चिक्स, छोटे कलाकार, बेस्ट हेयर डू, मोस्ट एक्टिव बेबी, शो स्टॉपर चुने गए। सुपर मॉम, सुपर डैड, सुपर फॅमिली, सेल्फी जॉन, टैटू मेकिंग का भी अभिभावकों व बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। इस प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 23 फरवरी को स्कूल की वेबसाइट एवं फेसबुक पेज पर की जाएगी। नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। प्रबंधक राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने सभी का उत्साहवर्धन किया। ब्रांच हेड रीटा गोयल, रूचि शर्मा, विक्की जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें