पोस्टर के माध्यम से दिया संदेश
खतौली। बीआरसी पर राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के अंतर्गत, ब्लाक स्तरीय मॉडल, निबंध, क्विज तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनपीआरसी स्तर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम विजेता सम्मलित हुए।
ब्लाक स्तर पर मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल लोहड्डा प्रथम, बसायच जूनियर हाईस्कूल द्वितीय, भैंसी जूनियर हाईस्कूल तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में यूपीएस बड़सू से रुपा प्रथम, सठेड़ी से करुणा द्वितीय, दाहौड़ से रीतू रानी तृतीय स्थान रहीं। क्विज प्रतियोगिता में रामपुर से विकास पाल प्रथम, भलवा से आसमा द्वितीय, कस्तूरबा विद्यालय से इशरत चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लोहडडा विद्यालय से अनुष्का प्रथम, दाहौड़ से रवि द्वितीय तथा घनश्यामपुरा से नितिन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, एबीआरसी सत्यवीर सिंह, पूनम रानी, मनोज कुमार, एनपीआसी अशोक पाल सिंह आदि का सहयोग रहा।