फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर में भूमि से कब्जा हटवाने को रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गंगा खादर क्षेत्र का दौरा करने के बाद एडीएम आलोक वर्मा ने तहसील सभागार में एसडीएम विजय कुमार के अलावा राजस्व, पुलिस, वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि खादर क्षेत्र में भूमाफिया से कब्जामुक्त कराई गई कई हजार बीघा भूमि पर दोबारा कब्जा कर फसल बोने की शिकायत मिल रही है। कुछ लोगों द्वारा चरागाह की भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। एडीएम ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफिया को चिह्नित करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, नायब तहसीलदार इंद्रदेव सिंह, वन रेंजर रंजना सिंह, सिंचाई विभाग के पंकज कश्यप, ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें